चंडीगढ़
पंजाब के जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बुधवार को पंजाब भवन में विभाग के 15 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नवनियुक्त उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें ईमानदारी, समर्पण और दृढ़ता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग में इन उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी देकर पंजाब सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और उम्मीद है कि ये सभी उम्मीदवार अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे और पंजाब के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।
बता दें कि पंजाब सरकार की अनुकंपा के आधार पर भर्ती नीति के तहत जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग में ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के खाली पदों पर 2 जूनियर नक्शा नवीस, 2 क्लर्क, 8 सेवादार, 1 सफाई सेवक और 2 हैल्पर (तकनीकी) नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव नीलकंठ एस. अवध, विभाग की प्रमुख पल्लवी और मुख्य इंजीनियर भी उपस्थित थे।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं