फिरोजपुर
फिरोजपुर ज़िले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। यहां एक पिता ने अपनी ही 17 साल की बेटी के हाथ-पैर बांधकर उसे नहर में फेंक दिया। बेटी के चरित्र पर शक के चलते उठाए गए इस हैवानियत भरे कदम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फ़रीदकोट चौक निवासी साहिल चौहान सत्येवाला ने बताया कि उसका मामा सुरजीत सिंह, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है, लंबे समय से अपनी बेटी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि देर शाम सुरजीत रिश्तेदारी का बहाना बनाकर बेटी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर मोगा रोड की ओर ले गया। शक होने पर वह भी पीछे-पीछे चल पड़ा। बस्ती के पास बने पुल तक पहुंचते ही सुरजीत ने अचानक बेटी के हाथ-पैर बांध दिए और उसे बेरहमी से नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

More Stories
PM Chandigarh Visit: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले हाई अलर्ट, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ