सोनीपत
सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी से सामने आया हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। यूनिवर्सिटी में तैनात एक चपरासी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज करना जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि युनिवर्सिटी में तैनात एक चपरासी ने बाथरूम में जबरदस्ती गुस्सा और हाथ पकड़ लिए और मुंह दबा लिया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने किसी तरह अपने आप को बचाया और बाहर निकल गई। इसके बाद छात्रा ने पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद मुरथल थाना पुलिस ने चपरासी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी निधि नैन ने बताया कि मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने चपरासी पर आरोपी लगाया है कि उसके साथ रेप का प्रयास किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
योगी सरकार की पहल से समावेशी शिक्षा को बढ़ावा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय