सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी रोककर 5000 रुपये वसूली के प्रयास का खुलासा; पुलिस द्वारा होटल सील, परंतु अन्य पक्ष की शिकायत न होने से पुलिस की भूमिका पर सवाल
दुर्ग। दुर्ग शहर में हाल ही में एक घटना सामने आई है जिसमें लाइन अटैच आरक्षक राजीव रंजन सिंह पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। इस घटना के दौरान, राजीव रंजन सिंह द्वारा अपनी गाड़ी बीच रास्ते में खड़ी करने और मालवीय नगर स्थित फोर सीजन होटल के मालिक संजय सिंह से 5000 रुपये की वसूली के प्रयास के दौरान गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया। सीसीटीवी फुटेज में इस पूरे घटनाक्रम को कैद किया गया है।
घटना के दौरान, ट्रैफिक जाम में फंसे राहगीरों के साथ हुए विवाद के चलते कुछ लोगों ने आरक्षक की पिटाई कर दी। इसके बाद, पुलिस ने होटल मालिक संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनके होटल को सील कर दिया और होटल के स्टाफ को मोहननगर थाने ले गई। इस कार्रवाई के बाद, अन्य पक्ष की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

More Stories
विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ
एमसीबी जिले से टीबी मुक्त भारत अभियान का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शुभारंभ
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप