तरनतारन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। यह सीट आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव की तारीख का ऐलान अभी चुनाव आयोग की ओर से किया जाना बाकी है। मुख्यमंत्री मान ने तरनतारण में ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संधू के नाम की घोषणा करते हुए कहा, ‘हरमीत संधू जनता की पसंद हैं और आप सरकार उन्हें आपके बीच से ही उम्मीदवार बना रही है।’
हरमीत संधू का राजनीतिक सफर
संधू तीन बार तरनतारन से विधायक रह चुके हैं।
2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।
2007 और 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर विधायक बने।
2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में पराजय झेलनी पड़ी।
जुलाई 2025 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संधू की उम्मीदवारी के साथ तरनतारन उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब राजनीतिक दलों और मतदाताओं की निगाहें चुनाव आयोग पर टिकी हैं, जो उपचुनाव की तारीख का ऐलान करेगा।

More Stories
राहुल गांधी के दौरे से पहले चन्नी गुट का शक्ति प्रदर्शन, बाबा बकाला में दिखाई ताकत
बिहार में 3,700 करोड़ से बनेगा 336 किमी लंबा बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे, 13 जिलों को मिलेगा फायदा
झारखंड में राशन कार्ड के नियम बदले, अब आवेदन से पहले ई-केवाईसी जरूरी