March 25, 2026

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की जानकारी दी

जनसमस्या निवारण पखवाड़े के दौरान प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी साझा की, नगरीय निकायों को विकास के लिए दी जा रही राशि पर प्रकाश डाला

       रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों और नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए दी जा रही राशि की जानकारी दी। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों में विगत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में मिले आवेदनों और उनके निराकरण के बारे में भी बताया।