पंजाब
पंजाब सरकार ने जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर में 6 अक्टूबर को आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। दरअसल, इस दिन भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व के मौके पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट कपूरथला अमित कुमार पंचाल ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए, 4 अक्टूबर 2025 और 6 अक्टूबर 2025 को सब-डिविजन कपूरथला की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में दोपहर के बाद आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया गया है।

More Stories
देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू
मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
पीएम सूर्य घर योजना से बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने कृष्ण कुमार गुप्ता, बिजली बिल के खर्च में मिली राहत