रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, और केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए हैं। बैठक का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समन्वित रणनीतियों का विकास करना और सुरक्षा चुनौतियों का समाधान ढूंढना है।
More Stories
CG हाईकोर्ट ने 3 डॉक्टरों को ठहराया दोषी
गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड पर
CG के ‘रक्षक’ कार्यक्रम को SKOCH गोल्डन अवार्ड