कुरुक्षेत्र
त्योहारी सीजन में मिठाईयों में मिलावट की आशंका बढ़ी है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। सीएम फ्लाइंग ने सुबह ही मिष्ठान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छामारी शुरू कर दी है।
एसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले पिपली स्थित एक प्रसिद्व मिष्ठान भंडार पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी मात्रा में मिलावटी व निम्न स्तर की मिठाई बरामद हुई है। फिलहाल टीम कार्रवाई में लगी है लेकिन इससे अन्य मिठाई विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि पिछले साल भी त्येहारी सीजन में छापामारी के दौरान धर्मनगरी में बड़ी मात्रा में मिलावटी व निम्न स्तर की मिठाई बरामद की थी। दो क्विंटल से ज्यादा मिठाई नष्ट करवाई गई थी। यहां तक की नकली मावा भी पकड़ा गया था।

More Stories
पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! ISI समर्थित पाकिस्तानी गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई, 18 युवक हिरासत में
304 करोड़ के पंजाब स्कॉलरशिप घोटाले में बड़ा एक्शन, 6 पूर्व अधिकारियों पर FIR के बाद मचा हड़कंप
कचना ओवरब्रिज निरीक्षण के दौरान सख्त दिखे Arun Sao, बोले- गुणवत्ता में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज