पटियाला
ऑनलाइन डिलीवरी के दौरान पार्सल से फोन चोरी करने वाले डिलीवरी ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला बलविंदर सिंह निवासी गांव गुडाणा मोहाली की शिकायत पर मोहित निवासी एकता विहार बलटाना, जीरकपुर, मोहाली पर दर्ज किया था।
इसके बाद आरोपित मोहित को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। बलविंदर सिंह के अनुसार सात अक्टूबर को गांव रामनगर सैणियां के गोदाम से एक फोन चोरी हो गया था। कोरियर का काम करने वाले आरोपित मोहित कुमार पर शक हुआ तो पुलिस को शिकायत कर मामला दर्ज करवा दिया।
आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद इसके पास से एक फोन बरामद कर लिया है। शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह के अनुसार आरोपित ने पहले भी कई फोन पार्सल चोरी किए हैं, जिस वजह से उसपर शक हुआ। थाना शंभू के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि जांच के दौरान आरोपित को गिरफ्तार किया है. रिमांड में पूछताछ कर अन्य जानकारी हासिल करेंगे।

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से