गिट्टी से भरा ओबर लोडिग डंपर को खनिज विभाग ने किया जप्त
बमीठा थाना में डंपर रखने के बाद कानूनी प्रक्रिया जारी
छतरपुर
काफी समय से ओवरलोडिंग बाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं और शासन प्रशासन के साथ वाहन मालिक आंख मिचोली का खेल खेल रहे हैं और शासन प्रशासन को खुलेआम चूना लगाया जा रहा है इतना ही नहीं उन ओवरलोडिंग वाहनों पर कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है जिस बाहन मालिक से खनिज विभाग का मंथली लेनदेन बना रहता और जिस बाहन मालिक से लेन देन नहीं होता है उस बाहन पर कार्यवाही की जाती है ऐसा ही एक मामला छतरपुर जिले के हाईवे रोड 39 पर आया है जहां पर ओवरलोडिंग गिट्टी से भरा डंपर खनिज विभाग ने पकड़ लिया है और बमीठा थाने में रख कर कार्यवाही प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
जब खबर के संबंध में खनिज विभाग इंस्पेक्टर से मोबाइल पर बात हुई तो उन्होंने कहा है की ओवरलोडिंग गिट्टी होने के कारण डंपर को जप्त किया गया और बमीठा थाने में रखकर कानून प्रक्रिया चालू कर दी है यह डंपर बिना न्यायालय की नही छूटेगा चौंकाने वाली बात तो यह है कि गिट्टी से भरे डंपर में कहीं कोई डंपर का नंबर नहीं है न जाने ऐसे सैकड़ों बाहन सड़कों पर आए दिन दौड़ रहे हैं और शासन प्रशासन की आंखों में धूल खौप रहे हैं जो शासन प्रशासन के लिए चुनौती का विषय बना हुआ है किंतु अब देखना यह है कि खनिज विभाग ऐसे कितने वाहनों पर कार्यवाही कर पाएंगे जो सड़कों पर बेधड़क घूम रहे हैं

More Stories
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
मुरैना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल
सेमीकंडक्टर समिट-2026: MP क्यों बन रहा है चिप उद्योग का नया केंद्र?