लुधियाना
लुधियाना जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) ने 393 प्राइवेट स्कूलों को सख्त नोटिस जारी किया है। स्कूलों को कहा गया है कि वे SHVR(स्वच्छ और हरित विद्यालय ) पोर्टल पर आज दोपहर 2 बजे तक अपना डाटा भरें, अन्यथा उनकी एन.ओ.सी. रद्द कर दी जाएगी।
शिक्षा अधिकारी डिंपल मदान ने स्पष्ट किया कि बिना एन.ओ.सी. के कोई स्कूल संचालित नहीं हो सकता। स्कूल प्रिंसिपल डाटा भरने के बाद कम्प्लीशन सर्टिफिकेट ब्लॉक नोडल अधिकारी को जमा करेंगे। SHVR पोर्टल भारत सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य स्कूलों का वातावरण साफ-सुथरा और हरित बनाना है। स्कूलों को पोर्टल पर अपने प्रांगण, क्लासरूम, लड़कियों के टॉयलेट और पेड़-पौधों की जानकारी के साथ फोटो और वीडियो भी अपलोड करनी होगी।

More Stories
ग्राम पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लंबी प्रक्रिया की जरूरत नहीं
सरकारें बदलीं, नहीं बदला नशे का मुद्दा, पंजाब में 2 दशक से सियासत का केंद्र; 2027 में फिर बड़ा सवाल
हरियाणा सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा, आधुनिक खेती और कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी