पटना
तेजप्रताप यादव ने नवगठित जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। बिहार चुनाव 2025 के लिए तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता वाली जनशक्ति जनता दल ने 21 प्रत्याशियों का एलान किया है। तेज प्रताप यादव खुद भी चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं महनार- जय सिंह राठी, हिसुआ- रवि राज कुमार , शाहपुर- मदन यादव और पटना साहिब से मीनू कुमारी को टिकट दिया गया है।
जनशक्ति जनता दल के 21 उम्मीदवार
महुआ तेज प्रताप यादव
मनेर शंकर यादव
बेलसन विकास कुमार कवि
बख्तियारपुर गुलशन यादव
शाहपुर मदन यादव
पटना साहिब मीनू कुमारी
महुआर जय सिंह राठी
हिसुआ रवि राज कुमार
बिक्रमगंज अजीत कुशावाहा
जगदीशपुर नीरज राय
अत्री अविनाश
वजीरगंज प्रेम कुमार प्रत्याशी
बेनीपुर अवध किशोर झा
दुमाओ दिनेश कुमार सूर्या
गोविंदगंज आशुतोष प्रत्याशी
मधेपुरा संजय यादव
नरकटियागंज तौरीफ रहमान
बरौली धर्मेंद्र क्रांतिकारी
कुचायकोट ब्रज बिहारी भट्ट
बनियापुर पुष्पा कुमारी
मोहिउद्दीन नगर सुरभि यादव
RJD से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के नाम से नई पार्टी बना ली थी। अब वह अपनी दम पर चुनावी मैदान में हैं और अपने परिवार के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुके हैं। इससे वह आरजेडी को चुनाव में काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
आप’ सरकार का बड़ा दावा: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, कोई भी परिवार स्वास्थ्य सुविधाओं से नहीं रहेगा वंचित – भगवंत मान