पटना
बिहार की राजधानी पटना के दीघा से कोईलवर तक जेपी गंगा पथ के निर्माण कार्य की शुरुआत जनवरी 2026 से की जाएगी। यह प्रोजेक्ट न केवल पटना को सोन नदी के पार क्षेत्रों से जोड़ेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली की यात्रा को भी आसान बनाएगा। इस नए गंगा पथ के निर्माण का आम लोगों को सीधा फायदा होगा।
जेपी गंगा पथ कुल 5500 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। इसकी कुल लंबाई 35.65 किमी है. इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण हम मॉडल पर किया जा रहा है। इसका गंगा पथ का निर्माण कार्य 4 वर्षों में पूरा किया जाएगा। निर्माण के बाद अगले 15 वर्षों तक इसके रखरखाव का जिम्मा एजेंसी का होगा।
निर्माण में क्या होगा खास?
18 किमी एलिवेटेड (उपरिगामी) रोड
17.65 किमी ग्राउंड लेवल रोड
सड़क दीघा से शुरू होकर शेरपुर होते हुए कोईलवर के पास सोन नदी पर बने नए पुल से जुड़ेगी।
ऐसे होगा फंडिंग का बंटवारा
कुल 5500 करोड़ रुपए की लागत में से 60% (₹3300 करोड़) निर्माण एजेंसी वहन करेगी। वहीं 40% (₹2200 करोड़) राशि राज्य सरकार देगी। 15 वर्षों तक एजेंसी को इसका भुगतान ब्याज सहित किया जाएगा। रखरखाव की राशि अलग से सरकार द्वारा दी जाएगी
इन जगहों से होगी कनेक्टिविटी
दानापुर, शाहपुर बाजार जैसे प्रमुख इलाकों से डायरेक्ट लिंक
दीघा सेतु, शेरपुर-दिघवारा सेतु, कोईलवर सेतु, बक्सर सेतु, जनेश्वर मिश्र सेतु और आरा-छपरा सेतु से बेहतर संपर्क
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के ज़रिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक आसान सफर
लोगों को क्या होगा फायदा?
पटना से बक्सर तक गाड़ियां 100-120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकेंगी
जाम-मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा
दिल्ली, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया और गोरखपुर जैसे शहरों तक यात्रा होगी आसान
व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
कनेक्टिविटी
इस नए रूट से बड़े सेतु और पुलों से जुड़ाव होगा, जैसे –
दीघा सेतु, शेरपुर-दिघवारा सेतु
कोईलवर सेतु, आरा-छपरा सेतु
जनेश्वर मिश्र सेतु, बक्सर सेतु
साथ ही दानापुर, शाहपुर बाजार आदि महत्वपूर्ण स्थान भी इस मार्ग से जुड़े होंगे

More Stories
बिहार की 114 पंचायतों में बनेंगे सब्जी संग्रहण केंद्र, सरकार खर्च करेगी ₹124 करोड़
झारखंड में हाथियों के मिले 3 नए कॉरिडोर, रांची-लोहरदगा से दुमका और रामगढ़ तक बढ़ा विचरण
पटना न्यू मार्केट का होगा कायाकल्प, 498.40 करोड़ की पुनर्विकास परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी