मुंबई
प्रोड्यूसर एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन’ का सातवां सीजन जल्द शुरू हो सकता है. हाल ही में एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘नागिन 7’ से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बार नागिन का मुकाबला किस नए दुश्मन से होने वाला है.
एकता कपूर का पोस्ट
बता दें कि एकता कपूर ने शुक्रवार 17 अक्तूबर को अपने सबसे चर्चित टीवी शो ‘नागिन 7’ की एक खास झलक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस बार नागिन का कड़ा मुकाबला एक आग उगलने वाले नए दुशमन ‘ड्रैगन’ से होने वाला है.
ये एक्ट्रेस निभा चुकी हैं ‘नागिन’ की भूमिका
बहुचर्चित टीवी शो ‘नागिन’ के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं. एकता कपूर के इस शो का अब ‘नागिन 7’ आने वाला है. इस शो में अब तक मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश ने नागिन की भूमिका निभाई है.

More Stories
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम