पटियाला
पटियाला के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार, संजीव शर्मा पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
उन्होंने पटियाला ग्रामीण सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बनाई गई पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद उन्हें पटियाला जिले का भाजपा जिला प्रधान भी नियुक्त किया गया था। हालांकि अब उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी में वापसी कर ली है। उनकी घर वापसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

More Stories
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि