May 7, 2026

ज्वेलरी विवाद ने ली जान! डॉक्टर पति से झगड़े के बाद महिला अधिकारी ने नदी में लगाई छलांग

बड़वानी
जिला मुख्यालय से सटे धार जिले को जोड़ने वाले नर्मदा पर बने बड़े पुल से बुधवार सुबह एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने छलांग लगा दी। NDRF की टीम ने महिला को नर्मदा से बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान उसकी मौत हो गई। महिला अंगूरबाला राजपुर के बोराली गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ थीं। वहीं उनके पति डॉ. कृष्णा लोनखेड़े इंदौर में बच्चों के डॉक्टर हैं। दंपती दिवाली मनाने बड़वानी स्थित अपने गांव कल्याणपुरा आए हुए थे।

आभूषण को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार छोटी कसरावद स्थित नर्मदा पुल से सुबह 9.30 बजे कल्याणपुरा गांव निवासी सीएचओ अंगूरबाला लोनखेड़े और उसके पति डॉ. कृष्णा लोनखेड़े के बीच आभूषण को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वे स्कूटी से निकली और नर्मदा पुल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कूदते देखा और तुरंत नाविकों को सूचना दी। नर्मदा पुल पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने नाव से सीएचओ का रेस्क्यू किया और उन्हें पानी से बाहर निकाला। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉ. लोनखेड़े ने बताया कि बुधवार सुबह घर में पत्नी से मंगलसूत्र को लेकर विवाद हुआ था। वह मंगलसूत्र न लाने से नाराज होकर स्कूटी लेकर घर से निकली। उन्हें डर था कि पत्नी गुस्से में कोई गलत कदम उठा सकती है, इसलिए उन्होंने तुरंत डायल 100 और पुलिस को सूचना दी और खुद भी गाड़ी से उनके पीछे गए। हालांकि वह उन्हें बचा नहीं पाए। दंपती के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी।

मामला दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
शहर कोतवाली टीआई दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि डायल 100 से सूचना मिली थी कि एक महिला कसरावद पुल से सुसाइड करने वाली है। इसकी सूचना पर स्टाफ वहां पहुंचा और एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। महिला को तत्काल नदी से बाहर निकाल जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।