चंडीगढ़
पंजाब और चंडीगढ़ में रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन का चक्का जाम प्रदर्शन फिलहाल टाल दिया गया है। कर्मचारियों ने डिपो परिसर में हुई मीटिंग के बाद फैसला लिया कि सरकार द्वारा बस टेंडर प्रक्रिया को फिलहाल पोस्टपोन किए जाने के बाद वे भी 31अक्टूबर तक किया स्थगित।
यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर 31 तारीख तक सरकार ने कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला तो गुप्त तरीके से एक्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार बिना पूर्व सूचना के जहां बसें होंगी, वहीं रोक दी जाएंगी और अचानक हाईवे जाम कर दिए जाएंगे।
इससे पहले अमृतसर में चक्का जाम के दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई थी। कर्मचारी हाईवे पर उतरकर नारेबाजी कर रहे थे और कई प्रदर्शनकारियों ने बसों के नीचे लेटकर विरोध जताया था। वहीं जालंधर में आंदोलन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने डिपो को घेरकर कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया था। इसके विरोध में कर्मचारियों ने अंदर ही धरना शुरू कर दिया था।
चंडीगढ़ में सरकार और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। जबकि लुधियाना और अमृतसर में भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

More Stories
सीएम मान और पंजाब गवर्नर की आज मुलाकात, हवारा की पैरोल पर हो सकती है अहम चर्चा
एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति
CG BJP ने Gen-Z से जुड़ने बनाई नई टीम, मंत्री ओपी चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी