एडिलेड
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले गए वनडे मुकाबले में 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के चलते भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा दिया. वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर (शनिवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है, जहां भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.
ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ एडिलेड वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल ने की. बतौर वनडे कप्तान शुभमन गिल का ये दूसरा मुकाबला रहा. इससे पहले उन्होंने पर्थ वनडे में भी भारतीय टीम की कप्तानी की थी. शुभमन को रोहित शर्मा की जगह भारत की वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया था.
एडिलेड वनडे में कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को मौका नहीं मिला. हालांकि प्लेयर इलेवन से बाहर रहने के बाद भी जुरेल सुर्खियों में रहे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल को जुरेल की जर्सी पहनकर फील्डिंग करते देखा गया. मैदान पर खिलाड़ियों को थोड़ी सर्दी महसूस हो रही थी. कप्तान शुभमन गिल शायद अपनी किट लाना भूल गए थे, इसलिए उन्होंने जुरेल का स्वेटर पहन लिया.

More Stories
Asian Games 2026: 35 खेलों में 503 खिलाड़ी, 246 सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरेगा भारत, रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर
World Cup 2027 से पहले साउथ अफ्रीका जाएगी टीम इंडिया, BCCI ने बनाया बड़ा प्लान; होगी ODI सीरीज
Asian Games 2026: गौतम गंभीर की जगह VVS लक्ष्मण संभालेंगे टीम इंडिया की कोचिंग, जानें क्यों हुआ बदलाव