फगवाड़ा
फगवाड़ा होशियापुर रोड पर गांव रावलपिंडी के पास देर रात तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार की ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर होने की सूचना मिली है। घटे हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक सहित इनोवा कार में सवार 3 लोग जख्मी हुए हैं। दुर्घटना में घायल हुए सभी चार घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा लाया गया हैं जहां सरकारी डॉक्टरों द्वारा इनका उपचार जारी है।
हादसे में जख्मीं ट्रैक्टर चालक अमनदीप सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह वशी गांव पलपोता जिला जालंधर ने बताया कि वह अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर जब जा रहा था तब गांव रावलपिंडी के पास तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार ने उसके ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। अमनदीप सिंह के अनुसार इनोवा कार में शराब की बोतलें और गिलास आदि मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक थाना रावलपिंडी की पुलिस घटे हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

More Stories
पीएम किसान सम्मान निधि बनी मेघमणि साहू की खेती का सहारा, बीज-खाद और कृषि कार्यों के खर्चों में मिली राहत
नियद नेल्ला नार योजना से अबूझमाड़ के ग्राम बोरानिरपी में पहली बार पहुंची बिजली, रोशन हुआ पूरा गांव
नोनी सुरक्षा योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, डेयरी और मछली पालन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर