बाढडा
सीएम फ्लाइंग रोहतक की टीम ने बाढड़ा कस्बे के जुई रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान टीम को अनियमितताएं मिलने पर दवाएं सील कर पुलिस को सौंप दिया। टीम को निजी अस्पताल में ना लैब का लाइसेंस मिला और ना ही समक्ष चिकित्सक। पुलिस ने लैब संचालित करने वाले एक युक्क को गिरफ्तार किया है।
टीम में शामिल चिकित्सक व पुलिस अधिकारियों ने टेस्ट लैब का मुआयना कर लाइसेंस मांगा तो वहां लैब संचालक व चिकित्सा प्रभारी कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। टीम ने उसके बाद रजिस्टर की जांच की तो पाया गया कि यहां पर एमबीबीएस चिकित्सक की जगह बीएएमएस चिकित्सक हड्डियों, श्वांस, वायरल बुखार का उपचार कर रहे थे। सीएम फ्लाइंग प्रभारी सब इंस्पेक्टर पूनम, चिकित्सक दयाल, एएसआइ सोमबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में समक्ष चिकित्सक, रजिस्टर्ड लैब लाइसेंस ना होने के बाद भी चिकित्सक मनमर्जी से मरीजों का अलग-अलग टेस्ट व उपचार कर रहा है।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं