पंजाब
त्योहारों के सीजन के बीच वेरका ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दे दिया है। जानकारी के अनुसार वेरका ने दाम बढ़ा दिए हैं। आपको बता दें कि अब लस्सी का पैकेट 35 रुपये में मिलेगा जो कि पहले 30 रुपए का था। इसके साथ ही खीर के दाम में भी बढ़ौतरी की गई है। पहले खीर 20 रुपए में मिलती थी जिसे अब 25 रुपए की कर दिया गया है।
वहीं बता दें कि वेरका ने दाम के साथ-साथ क्वांटिटी को भी बढ़ाया है। पहले 30 रुपए में 800 मिलीलीटर का लस्सी का पैकेट मिलता था जबकि अब 35 रुपये में 900 मिलीलीटर लस्सी मिलेगी। वहीं पहले 20 रुपए में 180 ग्राम खीर मिलती थी जबकि अब 25 रुपए में 200 ग्राम खीर मिलेगी। आज से ही नए रेट के पैकेट बाजार में आ गए हैं। दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
बिहार में परिवहन विभाग बनेगा रोजगार का बड़ा साधन, मुख्य सड़कों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण