मुंबई,
अपनी जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल दिवाली की छुट्टियों के बाद एक बार फिर अपनी अगली फिल्म ‘वन’ की शूटिंग पर लौट आए हैं। मनीष पॉल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के ज़रिये शेयर करते हुए अपने दर्शकों तक पहुंचाई है।
मनीष पॉल फिल्म “वन” में एक बेहद दिलचस्प और रहस्यमयी किरदार में नज़र आएंगे, जो हाल ही में रिलीज़ हुई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में उनके निभाए गए किरदार से बिल्कुल अलग होगा। बालाजी टेलीफिल्म्स की आगामी फिल्म ‘वन’ में मनीष पॉल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी नज़र आएंगे। मनीष पॉल की दिवाली ब्रेक के बाद फिल्म सेट पर वापसी उनके दमदार करियर का एक और रोमांचक अध्याय साबित होने जा रही है। ‘वन’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों के साथ मनीष एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से पर्दे पर चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं।

More Stories
गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’
‘बिग बॉस’ में रोहित शेट्टी ने लगाई लव गिल और स्काउट ओपी की क्लास, ‘कंबल कांड’ पर उठाए सवाल
‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा