चंडीगढ़/रोपड़
रिश्वतखोरी के मामले में फंसे पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर का एक बड़ा विदेशी कनेक्शन सामने आया है। चर्चा है कि भुल्लर अपनी ड्यूटी के दौरान करीब 10 बार दुबई गए थे। इस संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने उनका पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया है।
विदेश में 5 संपत्तियां, लुधियाना में 20 दुकानें
सी.बी.आई. के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भुल्लर के दुबई में दो और कनाडा में तीन फ्लैट हैं। इसके अलावा, सी.बी.आई. को लुधियाना में करीब 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा इलाके में 20 दुकानों की भी जानकारी मिली है। सी.बी.आई. को शक है कि भुल्लर ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेशों में संपत्तियां अर्जित की थीं।
सी.बी.आई. सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब इन सभी संपत्तियों के स्रोत और किसी और के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में भुल्लर की संपत्तियों के बारे में और खुलासे होने की संभावना है। गौरतलब है कि सी.बी.आई. ने 24 अक्टूबर को लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित भुल्लर के फार्महाउस पर छापा मारा था।
कृष्णू को CBI बना सकती है सरकारी गवाह
मंडी गोबिंदगढ़ के एक व्यापारी के साथ रिश्वत का सौदा करने वाले कृष्णू को सी.बी.आई. सरकारी गवाह बना सकती है। सी.बी.आई. कृष्णू को इसके लिए मनाने की कोशिश कर रही है। अगर वह सरकारी गवाह बन जाता है, तो हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

More Stories
हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: मिक्स्ड लैंड यूज को मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास ऐलान
पंजाब में बड़ा एक्शन: AAP विधायक हरमीत गिरफ्तार, रेप केस में पटियाला पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग में खाद्य विभाग का एक्शन: पानी और जूस फैक्ट्रियों पर छापा, बड़ी जब्ती