रांची
झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल में बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बाबूलाल मरांडी ने इसे लापरवाही नहीं बल्कि राज्य संपोषित हत्या का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ति 5 मासूम बच्चों को 'संक्रमित खून' चढ़ाया गया और अब सभी बच्चे एचआईवी पॉज़िटिव पाए गए। अगर इन बच्चों की भविष्य में मृत्य हो जाती है तो, यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या कहलायेगी।
मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, यह सवाल सिर्फ डॉक्टरों या तकनीशियनों पर नहीं है बल्कि यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता और आपकी सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है। मरांडी ने कहा कि डॉक्टरों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। झारखंड को उसके सबसे अयोग्य और निष्क्रिय स्वास्थ्य मंत्री से मुक्त कीजिए और एक जिम्मेदार, संवेदनशील मंत्री दीजिए। मरांडी ने कहा बच्चों की जिंदगी के साथ हुआ यह खिलवाड़ माफ़ी से नहीं, जवाबदेही से सुधरेगा।

More Stories
अजमेर स्याही कांड: पुलिस कस्टडी में कांग्रेस नेता पर हमला, 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देवघर AIIMS में शुरू हुआ पूर्वी भारत का पहला वयस्क टीकाकरण केंद्र
जयपुर में किरायेदार रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, लापरवाही पर मकान मालिक पर होगी कार्रवाई