भाटापारा
भाटापारा में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। ग्राम खोलवा स्थित लक्ष्मी अपार्टमेंट के सामने बुधवार को चार लोगों से सवार एक बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल समुचित इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के दौरान बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं