चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का घोषणा पत्र पूरे बिहार की जनता की आकांक्षाओं का नहीं, बल्कि केवल एक विशेष वर्ग के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।
सैनी ने कहा, ‘इनके घोषणा पत्र में आम नागरिक की चिंता नहीं, बल्कि वोट बैंक की राजनीति झलकती है। ये जब भी वोट मांगते हैं तो एक वर्ग विशेष को साधने की कोशिश करते हैं। देशभर में कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन को जनता ने नकार दिया है, और बिहार की जनता भी अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन की नीतियां विकास और पारदर्शिता के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार जाति और वर्ग की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी।

More Stories
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार