चंडीगढ़/जालंधर
पंजाब की मंडियों में धान की आमद 100 लाख मीट्रिक टन (LMT) के आंकड़े को पार कर गई है, जिसमें से 97 लाख मीट्रिक टन से अधिक फसल की खरीद हो चुकी है। धान की खरीद के बदले किसानों के खातों में अब तक 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
फसल की तेज़ खरीद को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का सबूत बताते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मंडियों में सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी हितधारक—चाहे वह किसान, कमीशन एजेंट (आढ़ती) या मज़दूर हो—को किसी तरह की परेशानी न हो।
जहां तक फसल की लिफ्टिंग का सवाल है, खरीदी गई फसल में से 77 लाख मीट्रिक टन से अधिक की लिफ्टिंग पूरी की जा चुकी है। किसानों के भुगतान के संबंध में 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित कर दी गई है।

More Stories
स्कूलों की बदहाली के वीडियो पर सख्ती, प्रयागराज में भ्रामक पोस्ट करने वालों पर FIR की तैयारी
बिहार की बेटियों को सीएम की 3 बड़ी सौगात, सुरक्षा से लेकर स्टार्टअप तक मिलेगा लाभ
जालंधर में CM मान आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र, मिशन रोजगार के तहत 1746 जवानों को मिली नौकरी