न्यायालयों में मामलों के निराकरण की प्रगति पर संभाग आयुक्त की संतुष्टि
लोक सेवा केंद्र और मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के कार्यों का भी लिया जायजा
दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज भिलाई-3 में तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक सेवा केन्द्र, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के लिए आरक्षित कक्ष, तहसील न्यायालय एवं एसडीएम न्यायालय का अवलोकन किया। न्यायालय में प्रकरणों के निराकरण की प्रगति पर संभाग आयुक्त ने संतुष्टि प्रकट की। इस अवसर एसडीएम श्री महेश सिंह राजपूत, तहसीलदार श्री पवन ठाकुर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी