चडीगढ़
हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी के काफिले की गाड़ी का आज तोशाम क्षेत्र में दौरे के दौरान एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, मंत्री श्रुति चौधरी पूरी तरह सुरक्षित हैं और हादसे के बाद उन्होंने अपने अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, श्रुति चौधरी तोशाम के विभिन्न गांवों के दौरे पर हैं, और यह हादसा रास्ते में उनके काफिले के गुजरते समय हुआ। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और सभी वाहनों को सड़क से हटवाया गया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
Punjab Civic Poll पर सियासी संग्राम: BJP ने उठाए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
रायगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई