लोगों की समस्याओं का निराकरण: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विकास को मिली गति: “मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी की गईं,” मुख्यमंत्री साय
जनता से सीधा संवाद, शासन की योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर
लोग अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिले
मुख्यमंत्री श्री साय ने उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों का निर्देशित किया
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव आज शाम जशपुर जिले में अपने गृह ग्राम बगिया के प्रवास पर पहुंचे। बगिया स्थित निवास कार्यालय में उनसेे मिलने के लिए आम लोगों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं के निराकरण और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही लोगों ने मौखिक रूप से मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश थे। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय हमेशा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करते आए हैं।
मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी कर दी गई हैं। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ ले।

More Stories
दुर्ग के सरकारी स्कूलों में कमजोर रिजल्ट पर प्राचार्यों से जवाब तलब
रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
कभी बैनर की दीवारों के बीच गुजरती थी जिंदगी, आज पक्के आशियाने में संवर रहे आशा के सपने