एथेंस
नोवाक जोकोविच ने यूनान में 30 साल से भी अधिक समय के बाद किसी शीर्ष स्तर के टेनिस टूर्नामेंट की वापसी पर शुरू में संघर्ष करने के बाद सीधे सेटों में जीत हासिल करके हेलेनिक चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यूनान में 1994 के बाद पहली बार आयोजित किए जा रहे एलीट स्तर के टूर्नामेंट के पहले दौर में चिली के एलेजांद्रो ताबिलो को 7-6 (3), 6-1 से पराजित किया।
पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने दबाव में अपनी सर्विस बरकरार रखी, जब तक कि जोकोविच टाईब्रेकर में जीत नहीं गए। दूसरे सेट में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने दो बार ताबिलो की सर्विस तोड़ी और मैच 90 मिनट में अपने नाम कर दिया। इस वर्ष की शुरुआत में अपने परिवार के साथ एथेंस में बसने वाले जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘‘एथेंस ने खेलना वास्तव में घर जैसा लगता है। यहां के लोग मेरे साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं जिसने वास्तव में मेरे दिल को छू लिया।’’

More Stories
रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का धमाका, लगातार दो शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी मजबूत
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, 400 रन बनाकर पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा