रांची
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा (IPS 1994 बैच) ने बीते शुक्रवार को प्रभारी डीजीपी का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भी मुलाकात की।
पदभार ग्रहण करने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आगामी 15 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस का शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा, मैंने अभी हाल ही में पदभार संभाला है और पुलिस कार्य में टीमवर्क का बहुत महत्व है। मुझे टीम के रूप में काम करने का अनुभव है और मैं अपने साथियों के साथ मिलकर सरकार के विजन को साकार करने का प्रयास करूंगी। मिश्रा ने अपनी प्राथमिकताओं में बेसिक और कोर पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि संगठित अपराध, नशा तस्करी तथा माओवाद के विरुद्ध चल रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उनका मानना है कि इन समस्याओं के खिलाफ ठोस और कारगर कदम उठाए जाने चाहिए ताकि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हो।

More Stories
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलना था 30 फुट का कॉकरोच, पुलिस की बातचीत के बाद बदला नाम
फतेहगढ़ साहिब में दशहरे के बजाय एकादशी पर जलता है रावण, 165 साल पुरानी अनोखी परंपरा
नोएडा से भी बड़ा होगा न्यू नोएडा, 84 गांवों में बसेगी नई औद्योगिक सिटी