केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली से वन्य प्राणियों के आदन-प्रदान के संबंध में ली जानकारी
भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुंदपुर का भ्रमण कर वन्य प्राणियों के लिये वाडों से निर्माण की प्रगति तथा जू की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वाक इन एवियरी रेप्टाइल हाउस का निरीक्षण किया।
उप मुख्यमंत्री ने जू के नवीन मास्टर प्लान के लेआउट, टाइगर ब्राीडिंग सेंटर के डीपीआर के अनुसार केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली से अनुमोदन एवं वन्य प्राणियों के आदन-प्रदान के संबंध में समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के वन समिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, वन मण्डलाधिकारी मयंक चांदीवाल सहित जू के डायरेक्टर उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल के JP अस्पताल में 3 डॉक्टरों की भूख हड़ताल, वेतन और स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराजगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- भगवान राम ने रिश्तों का महत्व समझाया, सदमार्ग पर चलने की दी प्रेरणा
5.50 करोड़ के निर्माण कार्यों पर सवाल, एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई का इंतजार