कुमामोतो (जापान)
भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी नैशा कौर भटोये मंगलवार को यहां क्वालीफायर में न्यूजीलैंड की शाउना ली से सीधे गेम में हारकर कुमामोतो मास्टर्स जापान ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं।
यह 17 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी इस सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वालीफिकेशन राउंड में 32 मिनट में अपने से ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी से 17-21, 18-21 से हार गयी। इस प्रकार प्रतियोगिता के महिला एकल स्पर्धा में भारत का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा। पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय बुधवार को 475,000 डॉलर इनामी इस प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

More Stories
तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद गौतम गंभीर की बात का किया खुलासा
तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
पाकिस्तान में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028? भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी