जालंधर
ट्रेनों की देरी के क्रम में विभिन्न ट्रेनों अपने निधार्रित समय से घंटों की देरी के साथ सिटी व कैंट स्टेशनों पर पहुंची जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
इसी क्रम में 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस जालंधर के अपने निधार्रित समय सुबह साढ़े 10 से 4 घंटे लेट रहते हुए दोपहर अढ़ाई बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। रि-शैड्यूल होकर देरी से चलने वाली अमृतसर क्लोन स्पैशल 04651 करीब 10 घंटे लेट रही। वहीं, अमृतसर से वैष्णों देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस 26405/ 26406 बुधवार को भी रद्द रही और 13 नवम्बर को भी रद्द रहेगी। इसी तरह 14504 वैष्णों देवी कालका व 22461 श्री शक्ति सुपरफास्ट रद्द रही।
वहीं आपको बता दें कि रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रैस संख्या 26462/26461 का संचालन किया गया है। इस नई सेवा का शुभारंभ 8 नवंबर को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से किया जा चुका है।

More Stories
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल: आवेदन के 48 घंटे के भीतर दिव्यांग विष्णु लाल यादव को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी
’पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता’
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सूरजपुर में बड़ा हादसा टला