यमुनानगर
यमुनानगर नगर निगम द्वारा सभी 22 वार्डों में करोड़ों की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों की गुणवत्ता को देखने के लिए यमुनानगर की मेयर समय-समय पर निरीक्षण कर रही है। यमुनानगर की मेयर ने नगर निगम हॉर्टिकल्चर के अधिकारियों के साथ सेक्टर 18 में बने तीन पार्कों का निरीक्षण किया और वहां के रखरखाव और RWA संस्थाओं द्वारा मेनटेन किए जा रहे पार्कों की व्यवस्थाओं को देखा।
वहीं तिकोनी पार्क में चल रहे ट्रैक के कार्य में खामियां देखते ही मेयर ने मौके पर मौजूद एजेंसी के सुपरवाइजर की लगा दी क्लास। मेयर ने कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो नियम अनुसार जुर्माना भी किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह दोबारा भी उसका निरीक्षण करेंगी।
इस दौरान मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम के अधिकारियों को भी गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर-18 एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

More Stories
रिम्स को मिला 450 करोड़ फंड, कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द होगा जारी
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम, हुड़दंग और माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रदर्शन के दौरान कोई हताहत नहीं, तनाव फैलाने वाले 480 पाकिस्तानी हैंडल्स ब्लॉक