हरियाणा
हरियाणा में इस बार राशन डिपो पर लाभार्थियों को बाजरे का वितरण नहीं किया जाएगा। यह फैसला सरकारी एजेंसियों द्वारा बाजरे की खरीद न किए जाने के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लिया गया है। अब लाभार्थियों को केवल गेहूं, चीनी और सरसों का तेल ही दिया जाएगा।
बता दें कि पिछले कुछ सालों से सर्दियों के मौसम में गेहूं के साथ बाजरा भी पीडीएस स्कीम में वितरित किया जाता था। मगर इस साल सितंबर और अक्टूबर में रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण फसल प्रभावित हो गई जिससे बाजरा खराब हो गया। बाजरे के सैंपल सरकारी खरीद एजेंसियों (हेफेड, एचडब्ल्यूसी) ने लैब में भेजे, जो खराब कालिटी की होने की वजह से पास नहीं हो पाए।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं