रोहतक
रोहतक में ASI संदीप लाठर सुसाइड केस में अपडेट सामने आई है। परिवार मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला। नायब सैनी ने आश्वासन दिया कि ASI की पत्नी संतोष देवी को शिक्षक की नौकरी दी जाएगी। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच होने की बात भी कही। वहीं परिवार केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिलेंगे।
बता दें कि ASI संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को गांव लाढोत से धामड़ रोड़ पर अपने मामा के खेतों में बने कोठड़े की छत पर जाकर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने वीडियो रिकॉर्ड की और सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें IPS वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं