मान सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 लाख से ज्यादा किसानों को मिला MSP का लाभ
किसानों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने 11 लाख से अधिक को MSP का लाभ पहुँचाया
एमएसपी के जरिए 11 लाख से ज्यादा किसानों को राहत, मान सरकार का दावा
चंडीगढ़
धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर न छोड़ते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार की सक्रिय पहल के चलते 12 नवंबर तक 11,31,270 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) का लाभ प्राप्त हुआ है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। अब तक 96,920 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलने के साथ पटियाला जिला राज्य में सबसे आगे है। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर की शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 1,54,78,162.41 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। इनमें से 1,53,89,039.51 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल फसल का 99 प्रतिशत है। कुल उठान का आंकड़ा 1,41,09,483.18 मीट्रिक टन है, जो अब तक खरीदी गई फसल का 91 प्रतिशत बनता है।

More Stories
शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं: सीएम योगी
पंजाब में किसान आंदोलन से बिगड़ेगा BJP-AAP का चुनावी गणित, ग्रामीण वोट बैंक पर असर
हरियाणा में कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नियमितीकरण की मांग पर सरकार से नहीं बनी सहमति