मुंबई । मुंबई के चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में 3 मंजिला इमारत में आग लग गई। इससे एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 5:20 बजे की है। चश्मदीदों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान आग में भडक़ी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। देखते ही देखते आग ऊपर की मंजिल तक पहुंची, लेकिन वहां रह रहे लोगों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। फयर ब्रिगेड ने करीब 9 बजे तक आग पर काबू पाया, जिसके बाद अंदर फंसे सभी 7 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Stories
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन