जालंधर
हिट एंड रन केस में जालंधर के सिविल अस्पताल की डॉक्टर के सरेंडर कर देने की खबर सामने आई है। आपको बता दें फरार चल रही महिला डाक्टर प्रिया ने लांबड़ा थाने में जाकर सोमवार को सरेंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है। डाक्टर प्रिया ने माना है कि जिस समय हादसा हुआ है तब वह गाड़ी चला रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में जमा करवा दी जाएगी।
बता दें कि जालंधर-नकोदर नेशनल हाईवे पर स्थित एल्डिगो कॉलोनी के पास 19 नवम्बर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार एक्स.यू.वी. कार में महिला डाक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक तथा महिला को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिस कारण मोटरसाइकिल चला रहे नर्सिंग स्टूडैंट सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा महिला प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं