रायपुर : डेका ने सर्वप्रथम माना कैम्प में महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की, वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की तथा पुष्पाजंलि अर्पित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात् राज्यपाल श्री डेका, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए एवं दुर्गा माता की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More Stories
बैलेट पेपर की मांग पर मंत्री टंकराम का तंज, बोले- EVM से कांग्रेस ने भी बनाई सरकार
बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, तीन चरणों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
जनरेशन कंपनी एमडी एस.के. कटियार के कार्यकाल में पुन: वृद्धि