रायपुर :राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायपुर में बंगाली समाज द्वारा कालीबाड़ी और टाटीबंध में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।
श्री डेका ने बंगाली समिति द्वारा कालीबाड़ी चौक में विराजित दुर्गा प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की, इसके पश्चात वे टाटीबंध में बंगाली समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडाल गए और वहां पर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उनके साथ थी।

More Stories
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी