पानीपत
पानीपत पुलिस को बच्ची की हत्या मामले में बड़ी सफलता मिली है। पानीपत पुलिस ने नौल्था गांव में हुई 6 वर्षीय बच्ची विधि की हत्या की वारदात का महज 36 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची विधि परिवार के साथ नौल्था गांव में शादी समारोह में आई हुई थी। बच्ची का 1 दिसंबर की सांय घर के स्टोर रूम में रखे पानी से भरे टब में शव मिला था।
बताया जा रहा है कि पकड़ी गई आरोपी महिला साइको किलर है। मुझसे कोई सुंदर ना दिखे इसलिए हत्या की वारदात को अंजाम देती थी । शक ना हो इसलिए बेटे को भी मौत के घाट उतारा था। महिला का टारगेट सुंदर बच्चियां होती थी।
आरोपी महिला ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में आरोपी महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा कि पहले भी अपने बच्चे समेत 3 बच्चों की हत्या कर चुकी है। तीनों बच्चों की मौत को परिजनों ने इत्तेफाकिया मौत समझा था। अब खुलासा हुआ है।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं