भोपाल
प्रदेश में होमगार्ड्स का स्थापना दिवस 6 दिसम्बर को समारोह पूर्वकमनाया जाएगा। होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि स्थापना दिवस मुख्य समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होमगार्ड्स परेड ग्राउण्ड जहांगीराबाद भोपाल में प्रात: 10 बजे से होगा।
कार्यक्रम में परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी, परेड का निरीक्षण, मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन, एसडीईआरएफ तथा सिविल डिफेंस द्वारा आपदा बचाव का डेमोस्ट्रेशन, अदम्य साहसिक कार्य हेतु पुरस्कार तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

More Stories
एमपी निर्वाचन आयोग ने 3500 अभ्यर्थियों को 2027 नगरीय चुनाव के लिए अयोग्य किया
MP के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी; भोपाल-इंदौर में तेज गर्मी जारी
वन्यजीव संरक्षण में नए आयाम स्थापित कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव