पटना
पटना में सुबह- शाम ठिठुरन तेजी से बढ़ने लगी है और दिन में अच्छी धूप निकलने के बावजूद दोपहर की हवा में भी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 10 दिनों तक पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना कम है। साथ ही फिलहाल घने कुहासे को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
औरंगाबाद में 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इनमें सबसे कम तापमान औरंगाबाद में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फारबिसगंज और मोतिहारी में 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं राजधानी पटना में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि रात और सुबह के वक्त ठिठुरन में और इजाफा हो सकता है, लेकिन फिलहाल शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना कम है।

More Stories
झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, सीट बंटवारे पर फंसा पेच
सांवलिया सेठ मंदिर में रिकॉर्ड 337 करोड़ का चढ़ावा, टूटा 34 साल का रिकॉर्ड
बिहार शराबबंदी: कोडवर्ड ‘प्योर मिल्क’ से चल रहा 30,000 करोड़ का काला बाजार