अमरावती । आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नई शराब नीति की अधिसूचना जारी की है।इस अधिसूचना के बाद आंध्र प्रदेश में सबसे सस्ती शराब उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो सकेगी। आंध्र प्रदेश की सरकार ने अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश ने ₹99 और उसे कम कीमत पर शराब पीने वालों को उपलब्ध कराई जा रही है। देश में इसे सबसे सस्ती शराब के रूप में जाना जा रहा है।
नई शराब नीति से सरकार को 5500 करोड रुपए के राजस्व के मिलने की उम्मीद है। आंध्र प्रदेश की सरकार ने अपनी शराब नीति में भारी परिवर्तन किया है। आंध्र प्रदेश की सरकार ने 3736 खुदरा दुकानों को अधिसूचित करते हुए शराब की बिक्री का निजीकरण करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की यह अधिसूचना 12 अक्टूबर 2024 से प्रभावी हो गई है। इस शराब नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में अवैध शराब की बिक्री को रोकना है। शराब की कीमत ज्यादा होने के कारण अवैध शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। कई बार जहरीली शराब के मामले भी सामने आते हैं।

More Stories
यात्रियों के लिए बड़ी खबर, हटिया-LTT स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से चलेगी, रायपुर-बिलासपुर समेत 5 स्टेशनों पर ठहराव
छत्तीसगढ़ में सड़क विकास को रफ्तार, ₹145 करोड़ के 4 कार्यों की निविदा मंजूर; जल्द शुरू होगा काम
छत्तीसगढ़ सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट