लुधियाना
घंटा-घर सुख सागर होटल के निकट गली के बाहर एक शिमला के सेब व्यापारी से 4 लुटेरों ने हथियार की नोक पर 45 हजार रुपए लूट लिए। व्यापारी काफी दहशत में है जिस कारण वह पुलिस कंपलेन करने से भी कतरा रहा है। पंजाब केसरी से बातचीत दौरान शिमला के रहने वाले चिरंजी लाल ने बताया कि उसका सेब का कारोबार है। वह 2 दिन पहने महानगर की सब्जी मंडी में पैमेंट लेने के लिए आया था।
सोमवार रात्रि वह होटल के निकट एक ढाबे से खाना खाकर करीब 10 बजे होटल की तरफ जा रहा था। गली की नुक्कड़ पर 4 बदमाशों ने उसे घेर लिया ओर हथियार की नोक पर धमकाने लगे। बदमाशों ने उसे जान से माने की धमकियां दी उससे 45 हजार रुपए लुट लिए। पीड़ित के अनुसार लुटेरों की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित चिरंजी लाल का कहना है कि वह व्यापारी है। लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है जिस कारण वह काफी दहशत में है। अगर पुलिस उससे संपर्क करती है तो वह सारी जानकारी पुलिस को देने के लिए तैयार है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान में सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय सहभागिता करें, अपने क्षेत्रों में मिलकर कार्यक्रमों को जनभागीदारी का स्वरूप दें: मुख्यमंत्री योगी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई
सेवा संकल्प अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएगी योगी सरकार