रायपुर :राज्यपाल डेका ने राजीव स्मृति वन में शहीद वाटिका पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने यहां अमर जवान स्तंभ में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उपस्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के नामों की पट्टिका पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
भिलाई में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार